रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए जारी किया कांग्रेस ने घोषणापत्र

रायपुर,शिमला,न्यूज़ धमाका :- हिमाचल कांग्रेस ने 10 गारंटियों के साथ चुनावी ताल ठोक दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने शिमला से आज इन गारंटियों को लांच किया। इसी के साथ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

कांग्रेस की 10 गारंटी कांग्रेस ने सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन बहाल करने, प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह, 5 लाख युवाओं को रोजगार, फलों के दाम तय करने का अधिकार बागवानों को देने का वादा किया है।

इसी तरह युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड, हर गांव में मुफ्त इलाज के लिए मोबाइल क्लीनिक, विधानसभा क्षेत्र में 4 -4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, गाय व भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदे जाने और गोबर के 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद का वादा किया है।

बघेल ने ने कहा कि सभी नेताओं ने विचार विमर्श किया कि गाय व भेंसपालक से 10 लीटर दूध सरकार खरीदेगी। इससे पशुपालक को दूध का उचित मूल्य मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि पशुपालकों से दो रुपए की दर से गोबर भी सरकार खरीदेगी।

कांग्रेस की इन गारंटियों को पार्टी का मिनी घोषणा पत्र माना जा रहा है। कांग्रेस ने बेरोगार, किसान, पशुपालक, कर्मचारी, बागवान और महिलाओं सभी को मिनी घोषणा पत्र में टच करने की कोशिश की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!