रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के स्वामी आत्मानंद निवेदिता कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल गुरुनानक चौक का आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन के रख रखाव,स्कूल में बच्चों के लिए लायब्रेरी,कंप्यूटर,लैब,फर्नीचर आदि कि अतिशीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

अनुमति अनुसार ही हो धरना-प्रदर्शन, बिना अनुमति या स्वरूप बदलने पर होगी कार्रवाई

जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे ने एस.एस.पी. प्रशांत अग्रवाल की मौजुदगी में जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आने वाले दिनों में विभिन्न संगठनों द्वारा धरना, विरोध प्रदर्शन और रैली आदि की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने किसी भी संगठन द्वारा जिला प्रशासन की अनुमति से ही धरना-प्रदर्शन या रैली किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने निर्देंशित किया कि बिना अनुमति के आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन और रैलियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अनुमति मिलने के बाद भी धरना और विरोध प्रदर्शन-रैलियों को अनुमति के अनुसार ही शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देंश दिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन.आर.साहू, अपर कलेक्टर वी.बी.पंचभाई, रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के दोनों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित एस.डी.एम., सी.एस.पी, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने यह भी कहा कि अनुमति के हिसाब से धरना-प्रदर्शन नहीं करते हुए अंतिम समय से उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं किया जाएगा और ऐसे सभी प्रदर्शनों धरना और रैलियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आने वाले दिनों में विभिन्न संगठनों द्वारा संभावित धरना, विरोध प्रदर्शन-रैलियों के दौरान संबंधित रास्तों पर आवागमन की समस्या पर भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और अनुमति प्राप्त ऐसे प्रदर्शनों के दौरान जन-सामान्य की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग भी पहले से ही चिन्हांकित रखने के निर्देंश दिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!