रायपुरछत्तीसगढ

सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा को जनता का मिल रहा है अपार समर्थन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान आज ठाकुर प्यारेलाल वार्ड और पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा किया सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान ठाकुर प्यारेलाल वॉर्ड में विधायक विकास उपाध्याय के साथ वरिष्ठ पार्षद ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित थे,सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से डोर टू डोर मिलकर उनकी समस्याओ को सुन रहे है और उसका समाधान भी करवा रहे है.

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान आज विधायक विकास उपाध्याय ठाकुर प्यारेलाल वार्ड और पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा किया इस जनसम्पर्क यात्रा मे विधायक महोदय के साथ ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के वरिष्ठ पार्षद ज्ञानेश शर्मा व कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय क्षेत्र में वॉर्ड की महिलाओं एवं बड़े बुज़ुर्गो से मिलकर वॉर्ड से जुड़ी जनता की मूलभूत सुविधाओं के बारे में संछिप्त में चर्चा कर जनता को हो रही परेशानियों का त्वरित निवारण करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया.

और साथ ही नागरिकों को आश्वास्त किया कि उनके क्षेत्र मे विकास की कमी नहीं होने देंगे सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि अपने विधानसभा रायपुर पश्चिम क्षेत्र में समग्र विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है विधायक ने बताया कि क्षेत्र का विकास एक समान किया जा रहा है विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है.

जनता की जो भी शिकायतें हैं अधिकारी उन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें, ऐसा निर्देश विधायक की ओर से दिया जा रहा है ताकि क्षेत्र के नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा की एक खास बात यह भी है कि विधायक विकास उपाध्याय क्षेत्र के वॉर्ड में बिना सूचना दिए खुद सुबह सुबह जनता के बीच पहुँच रहे है.

और बिना किसी ताम झाम के जनता के बीच बैठकर उनकी बातों को सुन रहे है और विधायक हर स्तर पर जनता की मदद करने और उनके बीच रहने कि कोशिश कर रहे है विधायक विकास उपाध्याय के सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओ का त्वरित निराकरण हो रहा जिसे नागरिकों के द्वारा सराहा जा रहा है,

और नागरिकों का अपार समर्थन भी प्राप्त हो रहा है विधायक विकास उपाध्याय सदैव अपने जनप्रतिनिधि होने के कर्तव्य को प्राथमिकता देते है जनता से मिलकर उनकी समस्याओ को सुलझाते है यही वजह है कि आज विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता के बीच काफी लोकप्रिय है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!