रायपुरछत्तीसगढ

पान कैफे में हुक्का सामग्री बिक्री करते कैफे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी करने के साथ ही हुक्का पिलाने तथा हुक्का की सामग्री बिक्री करने वालों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों एवं हुक्का पिलाने/हुक्का से संबंधित सामग्री बिक्री करने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में 17 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे ओव्हर ब्रीज के नीचे स्थित पान कैफे के संचालक द्वारा कैफे में हुक्का से संबंधित सामग्री बिक्री की जा रहीं है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा पान कैफे में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान कैफे में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम मोह0 रिजवान तथा स्वयं को पान कैफे का संचालक होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कैफे की तलाशी लेने पर कैफे में हुक्का से संबंधित सामग्री रखा होना पाया गया।

जिस पर संचालक मोह. रिजवान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का के फ्लेवर एवं हुक्का पाईप जप्त कर आरोपी मोह. रिजवान के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

मोह. रिजवान पिता मोह0 राशिद उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 03 छ.ग. डीजल के पास थाना मौदहापारा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!