रायपुरछत्तीसगढ

सात साल से फरार लाखों रुपए की ठगी करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार

संवाददाता  :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- रायपुर के आर.आर. सिंह, कंपनी डायरेक्टर बालाजी लोहा  (टीएमटी  डिविजन), सेन चौक, बजरंग नगर, रायपुर से आरोपीगण मेसर्स रानी सती सेल्स महासमुंद छत्तीसगढ़ प्रोपाइटर हेमा खेतान, पंकज खेतान एवं उसके सहयोगी द्वारा टीएमटी सरिया क्रय कर कुल 48,33,301/- रुपए का भुगतान नहीं करने एवं आरोपीगण द्वारा एक राय होकर प्रार्थी के साथ आर्थिक क्षति व  षडयंत्र पूर्वक खड़ी करने एवं अमानत में खयानत करने रिपोर्ट पर थाना गोल बाजार रायपुर में अपराध क्रमांक 190/2015 धारा 409, 420, 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण के आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) के अपराध समीक्षा मीटिंग में दिए दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी करते हुये आरोपी के पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी थाना गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की  विशेष टीम को  पश्चिम बंगाल भेजकर आरोपी हेमा खेतान पति पंकज खेतान उम्र 45 वर्ष पता ए ए85, प्रफुल्ल कनन, थाना बागुईआटी, बिधाननगर कोलकाता 59, (पश्चिम बंगाल)  को गिरफ्तार कर मान. न्याया. पेश कर जेल दाखिल किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!