रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों से भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

रायपुर,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिनों से बरसात की झड़ी बंद हुई थी। यह मानसून ब्रेक की स्थिति थी। जो अब खत्म हो चुकी है। बुधवार शाम से कई क्षेत्रों में बरसात हुई है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगस्त महीने में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होगी।

इस सप्ताह 6, 7 और 8 तारीख को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी स्तर की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, फुरसतगंज, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। बीच में मानसून ब्रेक की जो स्थिति बनी थी वह खत्म हो गई है।

कई स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिनों में बारिश होने की गतिविधियां बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई हैं। इस सप्ताह 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का संयोग बनता दिख रहा है।

उन्होंने बताया, उसके बाद भी बरसात की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, 4 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी सम्भावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!