रायपुरछत्तीसगढ

नशे की गोली खरीदने हेतु रूपये की मांग कर मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कुणाल पिता सुशील हरपाल उम्र 16 साल पता जगन्नाथ नगर पंडरी, रायपुर ने रिपोर्ट कराया कि दिनांक 01.07.2022 को अपने दोस्त के साथ बी.टी.आई. ग्राउण्ड से रथयात्रा देखकर वापस अपने घर की ओर आ रहा था तभी तरूण नगर तालाब के पास दिलकश अली एवं अपचारी बालक इसके पास आये और नशे की गोली खरीदना है कहकर दो सौ रूपये की मांग किये, प्रार्थी द्वारा मना करने पर कॉलर पकड़कर गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देकर किसी वस्तु से मारपीट कर चोट पहूंचाये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 410/22 धारा 294,506,327,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी दिलकश ईरानी एवं अपचारी बालक को लोधीपारा चौक पंडरी रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया

जिससे पूछताछ करने पर दोनो साथ मिलकर नशे की गोली खरीदने हेतु रूपये की मांग कर प्रार्थी को लकड़ी के डंडे से मारपीट कर घटना को अंजाम देना बताये। आरोपी दिलकश ईरानी के निशानदेही पर लकड़ी के डंडा को जप्त कर आरोपियों को दिनांक 13.07.2022 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-

01- दिलकश अली पिता हुमायुं अली उम्र 22 साल पता लोधीपारा चौक, तरूणनगर, पंडरी रायपुर।
02- विधि से संघर्षरत बालक।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!