रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में 25 फीसदी दुसरे जिलों के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर,वाहन चालकों का सीसीटीवी फुटेज की मदद से काटा जा रहा चालान,59 लाख से जायदा वसूले

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक जनवरी से 30 अप्रैल तक चार माह में शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 हजार 495 वाहन चालकों का चालान सीसीटीवी कैमरों की मदद से काटा। इनमें 25 फीसद यानी 3,716 प्रदेश के दूसरे जिलों के वाहन चालक हैं। इन्हें पोस्ट आफिस और मैसेज के माध्यम से चालान भेजकर जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वाले कहीं के भी हों, चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। उन्हें यातायात का पाठ सिखाया जाएगा। 13 हजार 495 वाहन चालकों में से 10 हजार 900 का चालान तामील करवाया गया है। इनमें से 9 हजार 680 लोगों ने जुर्माना पटाया है। इनसे 59 लाख 97 हजार 300 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया है।

यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी से अप्रैल तक 13 हजार 495 वाहन चालकों का सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालान काटा गया। नियम तोड़ने वालों में दूसरे जिले के वाहन चालक भी शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!