बिलासपुरछत्तीसगढ

प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार,कई क्षेत्रों में गरज चमक और पड़ सकते है बूंदा- बंदी कि छीटे

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इन दिनों दक्षिण से आने वाली नमीयुक्त ठंडी हवा की प्रबलता बढ़ती जा रही है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। मंगलवार को प्रदेश भर में मुंगेली सबसे गर्म रहा। एआरजी मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के बदलने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर की तपिश बनी रही और तापमान सामान्य होने के बाद भी गर्मी से लोग हलकान रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से केरल तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है। साथ ही पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रदेश में दक्षिण से आने वाली नमी युक्त हवा की प्रबलता काफी ज्यादा है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!