बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी,दस घायल,चार की हालत गंभीर से घायलों को सिम्स में कराया गया भर्ती,चपोरा के पास ड्राइवर वाहन से खो बैठा नियंत्रण

बिलासपुर,न्यूज़ धमक :-रतनपुर क्षेत्र के चपोरा के पास यात्री बस पलट गई। इससे 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व डायल 112 की टीम ने घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। यहां से चार लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

रतनपुर थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह पेंड्रा की ओर से आ रही यात्री बस चपोरा के पास पलट गई। इससे बस में सवार 10 यात्रियों को चोटें आई है। घायल यात्रियों को पुलिस के वाहन से रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस की लाठियों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

प्रयागराज से लौट रही थी बस

रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि नरेश ट्रांसपोर्ट की यह बस बुधवार की सुबह प्रयागराज से लौट रही थी। चपोरा के पास ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस सड़क से उतरकर पलट गई। सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बस रुक गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!