भोपालमध्यप्रदेश

दूसरी तरफ पश्चिमी मध्य प्रदेश में,आज तो यहां के कुछ क्षेत्रों जैसे ग्वालियर, चंबल संभाग में भी हुई बूंदा-बांदी 

 भोपाल,न्यूज़ धमाका :- पूर्वी मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। यहां का मौसम सोमवार से ही बदला-बदला-सा है। आंधी भी चल रही है और बारिश भी हो रही है। यही हालात मंगलवार को भी रहे। दूसरी तरफ पश्चिमी मध्य प्रदेश की बात करें, तो मंगलवार को यहां के कुछ क्षेत्रों जैसे ग्वालियर, चंबल संभाग में भी बूंदा-बांदी हुई है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो चार मई तक ऐसे ही हालात रहेंगे, उसका बाद तापमान दो-तीन डिग्रीसे. बढ़ जाएगा। आने वाले तीन-चार दिनों में कई जिलों में तापमान 45-56 डिग्रीसे. तक जा सकता है। हालांकि मई के महीने में समय-समय पर मध्यप्रदेश की तरफ आने वाले पश्चिमी विक्षोभ व भारत की तरफ आने वाले चक्रवात की वजह से बीच-बीच में राहत मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवात से हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के पास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही विदर्भ (महाराष्ट्र) से तमिलनाडू की तरफ एक ट्रफ बना हुआ है, जो दो मई तक दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर था और अब वो थोड़ा नीचे खिसक गया है। इन सभी के चलते वर्तमान में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हो सकती है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!