गरियाबंदछत्तीसगढ

 भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में चुनावी रूपरेखा की दी जानकारी

मैनपुर,न्यूज़ धमाका :-भाजपा जिला गरियाबंद के द्वारा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय समयदानी विस्तारक व साइबर विस्तारक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को गोहरापदर में आयोजित किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। विस्तारकों, साइबर विस्तारकों को शक्ति केंद्र स्तर पर जाकर बूथों में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला में भाजपा मंडल गोहरापदर, मैनपुर, देवभोग, झाखरपारा, गरियाबंद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर प्रमुख प्रशिक्षक भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री व गरियाबंद जिला प्रभारी राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए पार्टी के हित में निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाना है इसलिए कार्यकर्ता अभी से घर घर जाकर भूपेश बघेल के वादा खिलाफी को बताएं, लोगों को जागरूक करें।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से अभेद्य गढ़ में पुनः 2023 के चुनाव में परचम लहराएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने अपील की है कि 5 से 20 मई के बीच होने वाले इस कार्यक्रम को पूरी लगन से कार्य करें।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के विधायक डमरूधर पुजारी ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि बिंद्रानवागढ़ के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी मेहनती हैं वे अपने कार्य को भलीभांति समझते हैं इसी के कारण बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है।

इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी सहित भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा व आभार जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीतराम सिन्हा, उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन मांझी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डा्‌. योगीराज माखन कश्यप, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, दुलार सिन्हा, सुरेन्द्र सोनटेके, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडेय, मंडल अध्यक्ष श्रुति धुर्वा आदि मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!