रायगढ़छत्तीसगढ

गर्मी बढ़ने के साथ ही 26 दिनों में हुई आग लगने की 32 घटनाएं

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- क्षेत्र में तेजी से पड़ रही गर्मी के कारण दुकान मकान में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले 25-26 दिनों में आग लगने की 32 छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी है। इन घटनाओं में किसी की जीवन भर की कमाई जलकार राख हो गई तो किसी का अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा है। आग लगने की घटनाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के साथ सुरक्षा के व्यापक उपाय किए जाने की जरूरत है।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मणिकंचन केंद्र के गोदाम में बुधवार को आग लगने की घटना हुई। दमकल की दो गाड़ियों ने इस पर कड़ी मश-त के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कचरा छटाई केंद्र्र के गोदाम के पास कचरे के ढेर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते यह धुंआ आग की लपटों में तब्दील हो गया ।

इससे वहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने किसी तरह निगम के उधााधिकारियों को अवगत कराते हुए दमकल वाहन को सूचित किया। आग लगने की खबर पाकर नगर सेना की टीम दमकल लेकर मौके पर आई और कचरे के ढेर में लगी आग बुझाने मश-त किया। कचरे के ढेर में भयानक आग लगने से दमकल टीम को काफी मश-त करना पड़ा। टीम ने लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाई। बहरहाल आबादी क्षेत्रों से दूर होने की वजह से किसी बड़ी आर्थिक हानि नहीं हुई।

ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से साइकिल दुकान आग : शहर तंग सकरे मार्ग चांदनी चौक इलाके में मौजूद ट्रांसफार्मर के बिजली के खम्बे में शार्ट सर्कटि होने की वजह से बगल में मौजूद साइकल दुकान के जलकर राख 14 अप्रेल सुबह 9 बजे हुई थी।

वहीं संवेदनशील इलाका होने की वजह से कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। और समुचित व्यवस्था बनाने में जुट गई। जिसकी वजह से आग को फैलने से रोकने में कामयाबी मिली और 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया, किंतु टायर पंचर साइकिल दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। किसी भी हादसे में जनहानि नही हुई है यह शहर वासियों के नजर से अच्छा रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!