भोपालमध्यप्रदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहुचें भोपाल,जंबूरी मैदान में होने वाले वन समितियों के सम्मेलन में होंगे शामिल,20 आइपीएस अफसर समेत तीन हजार पुलिसकर्मी सड़कों पर होंगे तैनात

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल प्रवास पर हैं। सुबह साढ़े दस बजे राजा भोज विमानतल पर उनका विमान पहुंचा। विमानतल पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके कैबिनेट सहयागी नरोत्तम मिश्रा, उषा ठाकुर, विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमल पटेल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वित्‍त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अमित शाह की आत्‍मीय अगवानी की। गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय राज्‍य मंत्री प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और एल मुरुगन भी भोपाल पहुंचे हैं। यहां से अमित शाह हेलीकाप्‍टर से कान्‍हासैया पुलिस अकादमी के लिए रवाना हुए।

यहां वह केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। दोपहर डेढ़ बजे सीएम हाउस में लंच करेंगे। इससे पूूूर्व एयर इंडिया की फ्लाइट से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी भोपाल पहुंचे। सिंधिया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जंबूरी मैदान में होने वाले वन समितियों के सम्मेलन में होंगे शामिल।

केंद्रीय गृह मंत्री के स्‍वागत के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्‍यापक इंतजाम किए हैं। शाह के यहां तीन मुख्‍य कार्यक्रम हैं। वह सुबह 11 बजे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी कानासैया में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद उनके दौरे का मुख्‍य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर होगा, जहां वह वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित करेंगे। इसके अलावा लिंक रोड-2 पर शिवाजी नगर से भाजपा मुख्‍यालय तक उनका रोड शो भी होगा। भाजपा मुख्‍यालय में वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह वापस दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे

चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही है नजर, पुलिस ने रिहर्सल किया

शहर में केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा थ्री लेयर में होगी। इस दौरान करीब 20 आइपीएस अफसर समेत तीन हजार पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगे अफसरों ने गुरुवार को रिहर्सल किया और चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। उन इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है, जहां से गृहमंत्री को गुजारना है। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तो पुलिस महानिदेश सुधीर सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग-अलग स्थानों के प्रभारी एवं उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!