राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव रोड में बड़ा हादसा:- शादी समारोह में शामिल होकर लौट वापीस,कार पलटने से एक परिवार के पांच लोगों की जलने से हुई मौत,सीएम भूपेश बघेल ने ट़्वीट कर जताया शोक

राजनांदगांव,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ रोड पर 21 अप्रेल के दरमियान रात में एक सड़क हादसे में व्यापारी परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। हादसा तेज रफ्तार कार के पुलिया से टकराने के बाद हुआ। कार पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार में आग लगी और व्यापारी परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट़्वीट कर शोक जताया है।

इस बीच किसी ग्रामीण हादसे को देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही खैरागढ़ एसडीओपी और ठेलकाडीह पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। एएसपी संजय महादेवा ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई होगी।

घटना दरमियानी रात करीब डेढ़-दो बजे के बीच की है। बताया गया कि खैरागढ़ के गोलबाजार में रहने वाले सुभाष कोचर कार में पत्नी कांति कोचर और तीन बेटियों भावना कोचर, वृद्धि कोचर व पूजा कोचर के साथ बालोद में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी खैरागढ़ के रास्ते में ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर-गोपालपुर के पास कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। इसके चलते व्यापारी परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रात में हवा-तूफान भी चल रहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!