भिलाईछत्तीसगढ

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल से कहा:-आम व्यक्ति मंहगी दवा खरीद पाना आसान नहीं हो पाता,बेहतर विकल्प व राहत भरी जन औषधि के फायदे

भिलाई,न्यूज़ धमक :-खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिलाई प्रवास पर हैं। राज्यमंत्री ने कहा हर आम व्यक्ति द्वारा मंहगी दवा खरीद पाना आसान नहीं हो पाता। ऐसे में जन औषधि बेहतर विकल्प व राहत भरी हैं। गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्होंने भिलाई सेक्टर-6 स्थित जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण किया।

इस दौरान वहां मौजूद आम लोगों से चर्चा भी की और जन औषधि पर उनकी राय भी जानी। इस दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आम लोगों ने केंद्र सरकार की इस प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना को सराहा है। ब्रांडेडे दवाओं की अपेक्षा जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवा न सिर्फ सस्ती हैं वहीं गुणवत्ता भी बेहतर है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज सुबह 09ः30 बजे टाउनशिप के सेक्टर 6 ए मार्केट स्थित जन औषधि केंद्र में पहुंचे। यहां उनके साथ छत्तीसगढ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री पटेल ने जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली।

आम लोगों का इस केंद्र के प्रति रूझान, जन औषधि की मांग आदि की जानकारी ली। इस दौरान वहां मौजूद आम लोगों से भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना को लेकर राय जानी। इस दौरान लोगों ने योजना की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल से कहा कि ब्रांडेड दवाईयां मंहगी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!