बिलासपुरछत्तीसगढ

पीएम आवास की मांग को सुनते ही अधिकारी शासन का हाथ जोडकर खड़े,पंचायत स्तर पर समाधान शिविर का किया आयोजन

बिलसपुर,न्यूज़ धमाका :- पीएम आवास और बिजली को छोड़कर बाकी अन्य समस्याओं पर विचार किया जा रहा है।जिले में विभागीय योजनओं के प्रचार-प्रसार व समस्याओं के निदान और सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर के समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास की मांग को सुनते ही अधिकारी शासन का हवाला देकर आवेदन को चुपचाप अपने पास रख रहे हैं।

वे ग्रामीणों को बिना आश्वासन दिए वापस भेज रहे हैं। इसी तरह राश्ान कार्ड बनवाने, बंटवारा, नामांतरण समेत अन्य समस्या लेकर ग्रामीण शिविर में पहुंच रहे हैं। इस शिविर में पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत के सचिव ग्रामीणों की समस्या सुन रहे हैं। बिल्हा तहसील की ग्राम पंचायत सेंदीर में बाबू लाल ने बंटवारे की समस्या लेकर पहुंचे।

पटवारी ने उन्हें आवेदन लेकर तहसील जाने की बात कही। तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया। ग्राम संदेरी शिविर में कुल सात आवेदन आए। इसमें तीन ऋण पुस्तिका से संबंधित थे। बाकी बंटवारे, नामांतरण, रिकार्ड दुस्र्स्तीकरण से जुड़े थे। इन आवेदनों में सिर्फ एक आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!