रायपुरछत्तीसगढ

राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने और जल संरक्षण की दृष्टि से नौ जलाशयों का कायाकल्प भी तैयार कर ली योजना  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राज्य के नौ जलाशयों का कायाकल्प करने की योजना की तैयार की गई है। इन नौ जगहों में से दो जगहों पर काम शुरू भी कर दिया गया है। इनमें धमतरी स्थित गंगरेल बांध और दूसरा कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा जलाशय है। कहा कि इन जगहों पर पर्यटकों की संख्या अत्याधिक होने के कारण पहले चरण में नए सिरे से इन जलाशयों को विकसित किया जा रहा है।

वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म के रूप में पहचान दिलाने की योजना

यहां अब अत्याधुनिक बोटिंग की सुविधा, गार्डन समेत रिसार्ट आदि पर फोकस किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंडल द्वारा जिन जलाशयों को विकसित किया जाना है उनमें धमतरी के मुरुमसिल्ली, गंगरेल, कोरबा के सतरेंगा, हसदेव बांगों डैम से लेकर बिलासपुर के संजय गांधी (खुटाघाट), कवर्धा के सरोदा बांध, रायपुर के समोदा बांध, महासमुंद के कोडार डैम, मरवाही के मलानिया और कांकेर जिले के दुधावा जलाशय शामिल हैं।

जहां नए सिरे से पर्यटकों को आ‍कर्षित करने के लिए जलाशयों को विकसित करने का प्लान है। हालांकि बजट के अभाव के कारण इनमें से अभी तक दो जगहों पर ही काम शुरू कर पाया है,लेकिन छत्तीसगढ़ शासन वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म के रूप में इन स्थानों को पहचान दिलाने की योजना पर काम कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!