भिलाईछत्तीसगढ

सेक्सटार्शन गैंग का पर्दाफाश:-आरोपित देश भर में 910 लोगों को अपना ठगी का शिकार बना चुका, ठगे करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-  दो सप्ताह पहले पुलिस के हत्थे चढ़े राजस्थान के मेवात के शातिर ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी है। आरोपित देश भर में 910 लोगों को अपना शिकार बना चुका है और उनसे करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक ऐंठ चुका है। आरोपित के बयान के आधार पर ने उन राज्यों की पुलिस को जानकारी दी है। जिन राज्यों को लोगों को आरोपित ने अपना शिकार बनाया है।

सेक्सटार्शन गैंग का पर्दाफाश

बता दें कि बीते 14 मार्च को पत्रकार वार्ता में डीआइजी व एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता में इस सेक्सटार्शन गैंग का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने सेक्सटार्शन गैंग के मुखिया आरोपित वकील अहमद (30) निवासी लोहिंदाखुर्द झुडा, तहसील फिरोजपुर जिला नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया था।

आरोपित वकील अहमद अपने दो साथियों जहीर अब्बास निवासी ग्राम गोकलपुर थाना पूनहाना जिला नूह मेवात हरियाणा और अजरूद्दीन निवासी ग्राम लोहिंगाखुर्द थाना पूनहाना जिला नूह मेवात हरियाणा के साथ मिलकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। सभी आरोपित फेसबुक पर लड़कियों के नाम की फर्जी आइडी बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

लोगों को न्यूड वीडियो कालिंग के लिए उकसाते थे और इस दौरान की वीडियो रिकार्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपितों ने ग्राम बोरी निवासी दीपक देवांगन को भी अपना शिकार बनाया था। जिसके चलते अक्टूबर 2021 में दीपक देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जिसके बाद पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया था।जांच में पता चला कि आरोपित वकील अहमद के खिलाफ तेलांगना में 78 मामले पंजीबद्ध है। इसके अलावा उसने उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हैदराबाद और महाराष्ट्र के लोगों को भी शिकार बनाया था। आरोपितों ने करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी। आरोपित वकील अहमद की गिरफ्तारी के बाद अन्य राज्यों की पुलिस ने दुर्ग पुलिस से संपर्क किया और उसे अपने-अपने मामलों में गिरफ्तारी कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!