रायपुरछत्तीसगढ

सीएम बघेल आज वार्षिक बजट पेश करेंगे,त्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा, एक लाख करोड़ से अधिक   

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट पेश करेंगे।  भूपेश बघेल का चौथा वित्तीय बजट होगा. इस बार मुख्य बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. बजट के पहले प्रश्नकाल होगा. जिसमें विधायकों द्वारा लगाए गए सवालों का जवाब संबंधित विभाग के मंत्री देंगे. प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगे।

यह राज्य का 22वां और बघेल का बतौर वित्त मंत्री चौथा बजट होगा। चुनावी साल के पहले के इस बजट के पूरी तरह लोक लुभावन होने की उम्मीद की जा रही है। इसमें सरकार अपने कर्मियों से लेकर समाज के हर वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश कर सकती है। नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम के लिए इसमें बजट का प्रविधान किया जा सकता है। वहीं सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य घोषणाएं हो सकती हैं।

इस बार राज्य का बजट एक लाख 10 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। हालांकि कोरोना की वजह से राजस्व में आई कमी और जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद होने के खतरे के बीच सरकार कुछ उत्पादों पर सेस (कर) लगा सकती है। पिछड़े क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास पर जोर देते हुए बजट का एक बड़ा हिस्सा इसके लिए दिया जा सकता है, विशेष रूप से आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में सड़क और स्कूल व आश्रम शालाओं के निर्माण के लिए। बजट में मुख्यमंत्री राज्य में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कर सकते हैं। अप्रैल के बाद इसके लिए पंजीयन आदि की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के तहत तीन किस्तों में दी जा रही छह हजार रुपये वार्षिक की राशि को बढ़ाकर सरकार सात हजार रुपये करने की घोषणा कर सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!