कोरबाछत्तीसगढ

एक माह बाद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा, शव झाड़ियों में पत्तों से मिला ढका हुआ  

कोरबा,न्यूज़ धमाका :-ग्राम रानी अटारी थाना पसान के जंगल में 9 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में पत्तों से ढका मिला था जिसकी शिनाख्त करते हुए एक माह बाद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। हत्या की वजह चोरी की रकम के लेनदेन को बताया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।

मामले में थाना प्रभारी पसान के द्वारा अज्ञात शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पहचान कराया जा रहा था। मृतक के कपड़े, जूता एवम घड़ी के आधार पर मृतक अज्ञात पुरुष का पहचान राधिका प्रसाद गोंड पिता मोहर साय गोंड उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया सीपतपारा थाना पसान जिला कोरबा के रूप में हुआ।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जांच के दौरान चार तारीख को रात्रि में मृतक राधिका प्रसाद गोंड अपने साथी सेमलाल उर्फ पतलू सहित अन्य कुछ साथियों के साथ रानी अटारी के आसपास चोरी करने की नीयत से एकत्रित हुए थे। इसी दौरान पूर्व के लेनदेन को लेकर मृतक राधिका प्रसाद गोंड और सेमलाल गोंड ऊर्फ पतलू के बीच विवाद शुरू हो गया सेमलाल गोंड के द्वारा विवाद हाथापाई तक बढ़ गया और सेमलाल ने राधिका गोंड के गले में रखा गमछा को फंसा कर जमीन में गिरा दिया और गमछा से गला घोटकर फारर हो गया। इस दौरान घटना में शामिल आरोपी के साथीगण मृतक को जिंदा समझकर इलाज हेतु लेकर जा रहे थे जिन्हें रास्ते में एहसास हुआ कि राधिका प्रसाद की मृत्यु हो गई है। ये जानकर सभी ने मिलकर शव को जंगल में झाड़ियों के बीच पेड़ के पत्तों से शव को ढंककर छिपा दिया। मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड को उसके ही एक साथी ने रख लिया है, जो अभी फरार है।

मामले में थाना पसान में अप क्र -27/2022 धारा 302,201 भादवि के अंतर्गत आरोपी सेम लाल गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है घटना एवं शव को छिपाने में शामिल अन्य आरोपीगण की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!