
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। सदन में अभिभाषण के लिए राज्यपाल राज्यपाल अनुसूइया उईके पहुंची। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित थे। बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 13 बैठकें होंगी। नौ मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।
