भिलाईछत्तीसगढ

बालोद के प्रापर्टी डीलर सड़क हादसे में घायल, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई न्यूज़ धमाका /// शहर के पॉवर हाउस चौक पर बीती रात बालोद के प्रापर्टी व्यवसायी की कार को एक अन्य कार ने पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार व्यवसायी, उनकी माता और पत्नी बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। छावनी पुलिस ने व्यवसायी की रिपोर्ट पर ठोकर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विकास नाहटा गंजपारा, नाहटा हाइट्स काम्पलेक्स बालोद निवासी प्रापर्टी व्यवसाय करते हैं। कल रात साढ़े 8 बजे वे अपनी मां पुष्पा नाहटा के साथ पत्नी हर्षा नाहटा का इलाज कराकर अपने निजी कार क्रं सीजी 24-0473 से अपने घर बालोद जा रहे थे।

तभी पॉवर हाउस बस स्टैण्ड के सामने नेशनल हाइवे पर रेड सिग्नल के कारण गाडिय़ों के पीछे कतार में कार खड़ी किए हुए थे, तभी पीछे से कार क्रमांक सीजी 07 बीवाय 8180 रंग भूरा के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया और कर भाग गया। कार के पीछे का बोनट और डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!