नई दिल्लीदेश

नई दिल्ली : बदमाशो ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर को गोली मारी

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सरेआम जाफरपुर कला थाने से सटे राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल के परिसर में एक डॉक्टर को गोली मार दी गई. हमलावर अस्पताल के बाहर से ही जबरन डॉक्टर की कार में सवार हुए और चलती कार में डॉक्टर को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश डॉक्टर की कार लेकर फरार हुए.

हालांकि थोड़ी दूरी पर बदमाश कार को छोड़कर पैदल ही भाग निकले. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर पर गोली चलाने वाले बदमाशों की नीयत कार लूटने की थी या फिर यह हमला किसी रंजिश की वजह से किया गया है, इसकी जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग 9 बजे की है. डॉ हेमंत राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर नियुक्त हैं. सोमवार को उनकी ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में थी. वह नाइट ड्यूटी पर थे. ड्यूटी से पहले वह हॉस्पिटल के गेट के सामने ही मौजूद एक चाय की दुकान पर रुके. वहां पर उन्होंने चाय पी और फिर अपनी गाड़ी में बैठ कर अस्पताल के अंदर आने लगे.

अचानक से 2 लोग उनकी कार में सवार हुए. एक अगली सीट पर और दूसरा पिछली सीट पर बैठा. डॉ हेमंत ने गाड़ी तेजी से अस्पताल के अंदर घुसा दी, जिसकी वजह से पिछली सीट पर बैठने वाला युवक गाड़ी के बाहर ही गिर गया, लेकिन ड्राइवर सीट के बराबर वाली सीट पर बैठा हुआ युवक कार के अंदर ही मौजूद था और उसने इसी दौरान हेमंत पर गोली चला दी.

गोली उनके चेहरे पर बाई ओर से लगी और जबड़े से होती हुई मुंह से बाहर निकल गई है. डॉ हेमंत घायल अवस्था में ही इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचे और अंदर की ओर चले गए. तभी जो हमलावर कार में सवार था, वह डॉ हेमंत की वरना कार लेकर फरार हुआ. पहले वह अस्पताल परिसर के अंदर की तरफ चला गया, लेकिन जब रास्ता बंद पाया तो बेहद तेज स्पीड से कार को गेट संख्या एक की तरफ लेकर आया

गोली चलने की सूचना सभी सिक्योरिटी गार्ड को दे दी गई थी. जिसकी वजह से गेट बंद कर दिया गया था, लेकिन हमलावर कार को बहुत तेजी से भगाता हुआ चला गया और दरवाजे को जोरदार टक्कर मारते हुए अस्पताल परिसर के बाहर चला गया. सामने ही जाफरपुर गांव है.

हमलावर गाड़ी को गांव की तरफ ले गया और बीच रास्ते में गाड़ी को छोड़कर खेतों में पैदल उतरकर भाग निकला. उसका दूसरा साथी भी फरार हो गया. इस दौरान गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके आगे के दोनों एयर बैग भी खुल गए.

फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि या तो हमलावर कार जैकर थे, जो गाड़ी को लूटने के मकसद से जबरन कार में सवार हुए और इसी दौरान डॉक्टर हेमंत को गोली मार दी गई या फिर यह मामला किसी रंजिश से जुड़ा हुआ हो सकता है. पुलिस दोनों ही एंगल को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!