
रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज राहुल गाँधी के रायपुर आगमन पर शहर में भारी गहमागहमी है। राहुल गांधी के आने का भाजपा पुरजोर विरोध कर रही है। शहर भर में भाजपा के सभी कार्यकर्ता 10 जगह प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी जगहों से भाजपा कार्यकर्ताओं को उठा लिया और जेल में ले आई। गिरफ्तार हुए प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री राजेश मुड़त का भी नाम शामिल है। बताया जा रहा है की कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज भी हुआ है।

