बलौदाबाजारक्राइमछत्तीसगढ

दादा ने अपने 16 साल की पोती को किया गर्भवती, डरा धमका कर करता था दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// जिले के दावनबोड़ निवासी 58 साल का छेदूराम तुरकाने अपने दूर के रिश्ते में भांजे लगने वाले रिश्तेदार के घर जून 2021 में ग्राम गैतरा आया था। वहां भांजे की 16 साल की बेटी भी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब घर में वह अकेली थी तो आरोपी छेदूराम ने उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद फिर एक दिन उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दुष्कर्म किया। वारदात के बाद लड़की डर कर चुप रही। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने गांव लौट गया। उसके जाने के बाद भी लड़की ने डर के चलते किसी को भी नहीं बताया। इस बीच उसमें शारीरिक बदलाव शुरू हो गए। पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई।

डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला। जब लड़की 7 माह की गर्भवती हो गई तो मामला खुला। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!