रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा : धान खरीदी की तारीख एक सप्ताह बढ़ाई गई

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. धान खरीदी की तारीख एक सप्ताह बढ़ा दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. किसानों के हित में तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि धान खरीदी की अंतिम तारीख पहले 31 जनवरी तक थी. अब धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी गई है.

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी. छत्तीसगढ़ किसान सभा ने 28 फरवरी तक धान खरीदी बढ़ाने की मांग की थी. भाजपा नेता भी लगातार धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

सरकार ने 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. अब तक 78 लाख 90 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा जा चुका है. प्रदेश में इस सीजन में धान बेचने के लिए करीब 24 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया है. इनमें से 18 लाख 94 हजार 921 किसान धान बेच चुके हैं. राज्य में लक्ष्य के हिसाब से अभी भी करीब 26 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होना बाकी है

माना जा रहा था कि 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है. लिहाजा यह मांग तेजी से उठ रही थी कि धान खरीदी की अवधि बढ़ाई जाए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कह चुके थे कि सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा. जरुरत पड़ी को खरीदी की अवधि भी बढ़ाएंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना की किश्त जारी की. 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया गया. बता दें कि योजनांतर्गत अब तक कुल 122 करोड़ 17 लाख रूपए का ऑनलाइन अंतरण हो चुका है. अब देश भर में छग सरकार के इस योजना की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!