रायपुरछत्तीसगढ

मौसम की मारः हार्ट अटैक और पैरालिसिस बीमारी ने बढ़ाई मुसीबतें, जानिए हर रोज कितने मामले आ रहे सामने

रायपुर न्यूज़ धमाका //  प्रदेश में बदलते मौसम का कहर जारी है. बदलते मौसम के कारण हार्ट अटैक के 5 से 6 केस और पैरालिसिस बीमारी के 10 से 12 केस मरीज मिल रहे हैं. निजी और सरकारी अस्पताल में रोजाना 55 से ज्यादा मरीज हार्ट अटैक और पैरालिसिस के मरीज आ रहे हैं. पिछले 30 दिनों में 1500 से ज्यादा मरीज मिले हैं. जो चिंता बढ़ा रहा है.

एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट के विभागाध्यक्ष डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव ने कहा कि दूसरे मौसम की अपेक्षा ठंड के मौसम में हार्टअटैक मरीजों की संख्या बढ़ जाती है.

चीन, अमेरिका, जापान, इंग्लैंड एवं अन्य देशों के शोध में पाया गया है कि ठंड के मौसम में 65 साल से ज़्यादा उम्र वाले मरीज हार्ट अटैक से ज्यादा पीड़ित होते हैं क्योंकि ठंड में खून मोटा हो जाता है. वायरस लोड बढ़ जाता है, जिसके कारण अटैक ज्यादा होता है.

ठंड के दिनों से हार्ट अटैक अन्य मौसम की अपेक्षा घातक होता है. अन्य मौसम की अपेक्षा रिकवरी दर भी कम होती है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है.

बचाव के उपाय

20 डिग्री से कम वाले स्थान में जाने से बचें.

ठंड के दिनों में बॉडी को गर्म रखें.

अचानक गर्म जगह से थंड में ना जाए.

पारंपरिक खतरा पान गुटखा मसाला का सेवन न करें.

लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!