
रायपुर न्यूज़ धमाका /// युवक फॉरच्यून कंपनी में फोरमैन के पद में काम करता था। युवक करीब दो दिनों से लापता था उसका शव रविवार मिला है। पुलिस ने इस मामले में उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते उसे मार दिया। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, युवक पंजाब का रहने वाला है। और यहा फॉरच्यून कंपनी में फोरमैन के पद में काम करता था। युवक करीब दो दिनों से लापता था अब उसका शव मोहंदा खार इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला है। शुक्रवार को काम पर निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है।
जांच में पुलिस को युवक के कपड़े मिले जिसमें उसका आधार कार्ड मिला है। युवक की शिनाख्त लुधियाना के अलोल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये पता चला था कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई थी।

