सूरजपुरछत्तीसगढ

हाथी के हमले से युवती की मौत, वन विभाग की टीम ने शव किया बरामद

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में एक जंगली हाथी के हमले में एक युवती की मौत हो गई है। सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के घुई गांव में जंगली हाथी के हमले में पान कुंवर (22) की मौत हो गई।

अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे घुई गांव निवासी पान कुंवर जंगल में बकरी चराने और लकड़ी एकत्र करने गई थी और इस दौरान एक जंगली हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया तथा युवती का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया तथा युवती का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि युवती के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिये गये है और 5.75 लाख रुपए की शेष राशि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जायेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!