
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// 22 जनवरी तक विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में बड़ी रैलियों पर रोक जारी रहेगी. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है. आज चुनाव आयोग ने एक मीटिंग के बाद रैलियों पर रोक वाले फैसले पर मुहर लगा दी थी. बैठक में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच रैलियों पर लगी रोक को बढ़ाने पर चर्चा हुई.
बैठक में शामिल लगभग सभी लोगों ने रैलियों पर लगी रोक को बढ़ाने पर सहमति जताई. फिलहाल रैलियों पर एक रोक एक हफ्ते के लिए बढ़ाई गई है. बैठक में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में भीड़ जुटने के मसले पर भी केंद्रीय चुनाव आयोग ने जानकारी ली है.
