कोंडागांवरायपुर

श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में मूकबधिर बच्‍चों को सीएम भूपेश ने खिलाई मिठाई

सीएम बघेल ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर छत्‍तीसगढ़वासियों की खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ न्यूज धमाका।  छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर सीएम निवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर छत्‍तीसगढ़वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूकबधिर बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में पहुंचे।

इस मौके पर मौजूद रहे – छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य समेत आदि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर उन्‍हें मिठाई खिलाई।

उन्होंने बताया कि – वहीं कोपलवाणी विद्यालय की प्राध्यापिका डाक्‍टर प्रीति उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम में क्‍लास एक से लेकर स्नातक स्तर के बच्चे शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी बच्चों को नृत्य, पेंटिंग और ड्राइंग की विधाओं में भी ट्रेनिंग देकर निपुर्ण किया जाता है। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को अपने हाथों से निर्मित उनकी पेंटिंग भी उपहार स्वरूप भेंट स्‍वरूप दिया जा चुका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!