क्राइमदेश

नाबालिग लड़के से यौन शोषण और शादी के आरोप में 19 वर्षीय लड़की को जेल

लड़की को विशेष अदालत में पेश किया गया और कोयंबटूर केंद्रीय जेल में भेज दिया है।

छत्तीसगढ न्यूज धमाका।

पुलिस ने बताया कि मामला – तमिलनाडु पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है। उस पर एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण और उससे शादी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मामला कोयंबटूर जिले के पोलाची इलाके का है। यहां पेट्रोल पंर पर काम करने वाली 19 वर्षीय लड़की की कुछ महीने पहले लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों 26 अगस्त को लापता हो गए। लड़के के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। वह कोयंबटूर में साथ रह रहे हैं।

आरोप लड़की को जेल में भेज दिया – पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़के से शादी करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में लड़की को पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 5 (I) और धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। लड़की को विशेष अदालत में पेश किया गया और कोयंबटूर केंद्रीय जेल में भेज दिया है। वहीं लड़के को माता-पिता को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार- युवती ने 10वीं कक्षा फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगी। वहीं युवक भी पेट्रोल पंप पर काम करता था। लड़की को लड़के से प्यार हो गया और उसके साथ डिंडीगुल चली गई। उन्होंने गुरुवार को डिंडीगुल में शादी की और कोयंबटूर वापस लौट आए। जहां किराए के मकान में रहने लगे। लड़के की मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब लड़की को शिकायत के बारे में पता चला तो उसने पोलाची के महिला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। शहर के चाइल्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मनोज रगुनाथन ने कहा कि इस तरह के केस साधारण नहीं है। लड़के साथ युवती को भी उचित परामर्श दिया जाना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!