मुंबईमनोरंजन

महानायक अमिताभ बच्चन के घर कोरोना ने दी दस्तक : जलसा का एक मेंबर मिला पॉजिटिव, 31 लोगों की हुई थी टेस्टिंग

मुंबई न्यूज़ धमाका //  देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. इसने अब तक कई लोगों अपनी चपेट में ले लिया है. इसी कड़ी में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर भी कोरोना पहुंच गया है. अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

मीडिया के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के घर के कुल 31 स्टाफ मेंबर्स का कोविड टेस्ट कराया गया है, जिसमें से एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जलसा के कोरोना के चपेट में आने की खबर अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए दी है.

हालांकि, उन्होंने अपने ब्लॉग में ये पुष्टि नहीं किया है कि जलसा में किसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा है- कुछ घरेलू कोविड परिस्थितियों से जूझ रहा हूं. बाद में आपसे कनेक्ट करूंगा.

अमिताभ को भी हो चुका है कोरोना

बता दें कि अमिताभ बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसकी वजह से वे अस्पताल में भी एडमिट हुए थे. उन दिनों एक्टर्स के फैंस काफी परेशान हुए थे. अमिताभ के स्वस्थ होने की दुआ करते हुए लोगों ने हवन तक किया था. ऐसे में अमिताभ बच्चन के घर के स्टाफ मेंबर को कोरोना होने की जानकारी मिलने के बाद एक्टर के फैंस का परेशान होना लाजमी भी है. फैंस अमिताभ बच्चन को हर वायरस से मुक्त और सेहतमंद जो देखना चाहते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!