रांची

बस और ट्रक का आमने सामने टक्कर , 8 की मौत 30 घायल

रांची न्यूज़ धमाका /// पाकुड़ जिले में साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक यात्री बस और गैस सिलिंडर लदे ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में लगभग 30 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अमड़ापाड़ा ब्लॉक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

और भी लोग बस में फंसे हो सकते हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया गया कि यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे कमरडीहा गांव के पास हुआ। इस वक्त घना कोहरा था और विजिब्लिटी बेहद कम थी। पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही यात्रियों से भरी कृष्णा रजत बस और सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच आपस में जबर्दस्त टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। बस पर सवार कई यात्री सड़क पर जा गिरे। दोनो गाड़ियों के चालकों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस के खलासी की भी मौत हो गयी है।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने में भारी परेशानी हुई। लगभग तीन घंटे के बाद गैस कटर मंगाया गया है। मृतकों में फिलहाल किसी की पहचान नहीं हो पायी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से खबर लिखे जाने तक नहीं हटाया जा सका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!