रांचीझारखण्डदेश

आरोपियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

रांची,न्यूज़ धमाका :- झारखंड के रांची जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुकान में चोरी करने पहुंचे चोरों ने चोरी ने महिला को अकेली देख दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चोरों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

मामला जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को रात में एक किराना दुकान में 4 युवक चोरी करने के लिए पहुंचे थे जब रात को महिला अपने दुकान को देखने पहुंची तो दुकान खुली हुई मिली। महिला दुकान के अंदर गई तो 4 अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर चोर 40 हजार रुपए और 20 हजार का समान लेकर भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस दौरान महिला की चीख-पुकार को सुनकर स्थानीय लोग आए, लेकिन जब तक चोर भाग चुके थे। महिला ने पुलिस के पास शिकायत की तो वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनसा महतो, ललित महतो, कमलेश मुंडा शामिल है। इस मामले में जिले के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!