रांची

इस मानव तस्कर ने 5000 से ज्यादा बच्चों की तस्करी कर कमाए 80 करोड़ से ज्यादा, ईडी ने करोड़ों की संपत्ति की जब्त

रांची न्यूज़ धमाका // प्रवर्तन निदेशालय ने मानव तस्कर पन्नालाल की 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। पन्नालाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी पर 5000 से भी अधिक बच्चे-बच्चियों की ट्रैफिकिंग कर 80 करोड से भी ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इन दोनों के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने वर्ष 2020 में मामला दर्ज किया था।

इसके एक वर्ष पहले उसे झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पन्नालाल झारखंड के खूंटी जिले के मुरहूब्लॉक अंतर्गत गनालोया गांव का निवासी है। उसने झारखंड से लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गोवा सहित कई राज्यों में ह्यूमनट्रैफिकिंग के अवैध धंधे का नेटवर्क फैला रखा था।

अब प्रवर्तन निदेशालय ने पन्ना लाल महतो की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में दो करोड़ 96 लाख 54 हजार 713 रुपये की अचल संपत्ति, विभिन्न बैंक खातों में जमा 17 लाख 71 हजार 525 रुपये और 22 लाख 39 हजार 712 रुपये की कीमत वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल है।

आरोप है कि पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियां खोल रखी थी और इसके जरिए पिछले एक दशक से बड़े पैमाने पर ह्यूमनट्रैफिकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि उसने झारखंड के 5000 से ज्यादा बच्चे-बच्चियों को नौकरी दिलाने के नाम पर तस्करी की और उन्हें देश के अलग-अलग भागों में बेच डाला। पन्नालाल और उसकी पत्नी सुनीता वर्ष 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे थे। इन्होंने हर जगह अपने एजेंट बहाल कर रखे थे।

पन्नालाल महतो के खूंटी जिले के एंटी ह्यूमनट्रैफिकिंग थाने में छह मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रांची के जगन्नाथपुर थाना , दिल्ली के सुल्तानीपुर थाना और खूंटी जिले के मुरहू थाने में भी उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!