नई दिल न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। प्रतिदिन कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल देखा जा रहा है। इसके साथ-साथ देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37 हजार 379 नये केस दर्ज किए गए हैं और 124 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 11007 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। अब देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.24 प्रतिशत हो गया है।
अगर देश में एक्टिव केसों की बात की जाए तो, उनमें भी इजाफा हुआ है। अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,71,830 हो गई है। इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या की बात की जाए तो, 3,43,06,414 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 124 लोगों की मौत के बाद देश में मरने वालों की संख्या 4,82,017 हो गई है।