रांची न्यूज़ धमाका :-चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में ट्रायल का सामना कर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 99 अभियुक्तों की किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा। कि यह सुनवाई शुरू हो चुकी है। खुद लालू यादव कोर्ट पहुंच चुके हैं। लालू के खिलाफ यह पांचवां एवं अंतिम मामला होगा, जिसमें फैसला आने वाला है। कि कोर्ट के जिस कक्ष में लालू प्रसाद यादव पर फैसला सुनाया जाना है, उस कक्ष में तीसरी बार उनकी किस्मत का फैसला लिखा जाएगा। वर्ष 2013 में कोर्ट के इसी कक्ष में सीबीआइ के जज पीके सिंह ने पहली बार लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई थी। इसके बाद लगातार एस नाम के तीन जजों एसएस प्रसाद, शिवपाल सिंह यादव (दो मामलों में सजा सुनाई) ने उन्हें सजा सुनाई है। अब सबकी नजरें सुधांशु कुमार शशि पर टिकी हैं। मामले में बहस पूरी होने के बाद रांची में सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले सीबीआई कोर्ट उन्हें चाईबासा के दो, देवघर और दुमका के एक-एक मामले में पहले ही सजा सुना चुकी है। इन मामलों में सजायाफ्ता लालू फिलहाल जमानत पर हैं, अगर अब उन्हें डोरंडा कोषागार मामले में दोषी भी करार दिया जाता है तो उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
झारखण्ड
December 12, 2022
आईईडी बम ब्लास्ट में कोबरा बटालियन घायल
रांची
October 20, 2022
आरोपियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
June 9, 2026
09 जून 2026 // अगले सप्ताह तक CG-MP में होगी एंट्री , कल पहुंचेगा मुंबई : कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति मानसून ने कवर किए 13 राज्य
January 5, 2023
सर्वोच्च तीर्थस्थल पारसनाथ पहाड़ी सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल के रूप में माने जाने पर बिहार में विरोध शुरू
December 15, 2022
छात्रा से रेप के बाद वीडियो क्लिप स्कूल की मेल आईडी पर भेजा,आरोपी गिरफ्तार
December 12, 2022
आईईडी बम ब्लास्ट में कोबरा बटालियन घायल
December 5, 2022
हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को राहत,कार्रवाई पर कोर्ट ने लगाई रोक
November 28, 2022
यूट्यूब में पहली बार में 14 हजार रुपए विवर,मनोज ने बताया कि उनका चैनल रॉकेट की स्पीड से बढ़ने लगा,आइये जाने पूरी स्टोरी…..
October 20, 2022
आरोपियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
May 12, 2022
मामले में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने IAS अधिकारी पूजा सिंघल को कर लिया गिरफ्तार,करोड़ों की काली कमाई के बाद नगदी और मनरेगा घोटाला
April 26, 2022
धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी बार-बार की बिजली कटौती से आ गई तंग,ट्वीट कर झारखंड सरकार से पूछा, ‘प्रदेश में सालों से बिजली संकट क्यों बना हुआ है?
April 21, 2022


