झारखण्डदेश

झारखंंड के देवघर में पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, 46 घंटे में बचाए गए 47 लोग

झारखंड,न्यूज़ धमाका :-झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे पूरा हो गया। फंसे सभी 48 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला नीचे गिर गई।

उसका इलाजा किया जा रहा है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। इनमें से एक बचाव के दौरान हेलिकॉप्टर से नीचे गिर गया था। इससे पहले देवघर के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एयरफोर्स व एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई थी। दुर्घटना के बाद NDRF, ITBP, वायुसेना और बीएसएफ के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में लगातार जुटे हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

देवघर के त्रिकूट पर्वत रोपवे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम 4:30 बजे के करीब पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर अचानक टूट गया। इसके बाद रोपवे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। इसके बाद ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें फंसे पांच लोगों को स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर बाहर निकाला। हादसे के दौरान सबसे नीचे की दो ट्रॉली पत्थर से जोरदार ढंग से टकरा गयी। इन दोनों ट्रॉलियों में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!