झारखण्डदेश

देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे में बड़ा हादसा :-रोपवे टूटने से पूरी रात हवा में लटके रहे 48 लोग,दो की मौत,18 लोगों को निकाल लिया गया,रेस्क्यु ऑपरेशन जारी

झारखंड,न्यूज़ धमाका :-झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे में रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है। रोपवे टूटने के बाद 12 ट्रालियों में 48 लोग पूरी रात फंसे रहे। दो की मौत और 8 लोगों को निकाल लिया गया,अब इन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सेना को लगाया गया है। सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई है। हादसे में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की जेएमएम सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। अब तक कोई मंत्री मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे की जानकारी ली है।

देवघर रोपवे हादसा – 12 ट्रॉली में फंसे 48 लोगों को निकालने का काम जारी, कल शाम 4 बजे से करीब 48 लोग फंसे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!