झारखण्डदेश

देवघर रोपवे दुर्घटना में बचे लोगों ने अपना भयावह दर्द,इस हादसा में 5 लोगों की मौत 

झारखंड,न्यूज़ धमाका :- झारखंड के त्रिकूट पहाड़ी पर देवघर रोपवे दुर्घटना में बचे लोगों ने अपना भयावह दर्द अब लोगों के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि इस हादसा में 5 लोगों की मौत हो गई है और बाकी सभी लोगों को बचा लिया गया है। जो लोग इस भयावह हादसे में बच गए है, अब उन्होंने अपना दर्द लोगों से शेयर किया है। झारखंड के देवघर में परिवार के 6 लोगों के साथ ट्रॉली में फंसे उत्तरजीवी विनय कुमार दास ने कहा कि जब हम फंस गए थे, तो हमने पीने के पानी की एक बोतल में पेशाब कर दिया था। हमें डर था कि यदि हमें समय पर पानी नहीं मिला तो इसका इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

सेना ने किया बचाव कार्य

वायु सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के साथ गरुड़ कमांडो इस बचाव अभियान में शामिल थे। सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर 2000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे और हवा का दबाव बढ़ने के कारण लोगों को निकालने में काफी परेशानी हो रही थी।

45 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

झारखंड में देवघर रोपवे हादसे के करीब 45 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के चंद घंटे पहले मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला गिर गई। रेस्क्यू के दौरान रस्सी टूटने से यह हादसा हुआ और महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रोपवे हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!