राजस्थानक्राइम

आरोपी नाबालिग लड़की की मौत के बाद भी करते रहे बलात्कार

राजस्थान न्यूज़ धमाका /// बूंदी से एक ऐसा मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसे शायद ही किसी ने सुना हो। यहां पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, लड़की के मर जानें के बाद भी आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया।

23 दिसंबर को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी बकरियां चराने के लिए गई थी। तभी से वह लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही आदिवासी लड़की ने तीन व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक बलात्कार के प्रयास का विरोध किया, तो उन्होंने उसकी गला घोंकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 30 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर आरोपियों के द्वारा लगाए खरोंच के निशान भी मिले हैं।

ऑटोप्सी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की की मौत के बाद भी उसके साथ बलात्कार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने से पहले उसके दुपट्टे से बांधा था। बूंदी के एसपी जय यादव ने कहा, मैंने अपने जीवन में ऐसी भयानक घटना कभी नहीं देखी। बूंदी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी घोषणा की है कि वे अदालत में आरोपियों का बचाव नहीं करेंगे।

बीते दिनों बूंदी में 16 साल की आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई गई। परिजनों ने तलाश किया तो जंगल में लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!