सुकमाछत्तीसगढ

पुलिस कप्तान सुनील शर्मा को सीआरपीएफ डीजी डिस्क अवार्ड, 2 डीआरजी जवान भी सम्मानित

सुकमा न्यूज़ धमाका /// पुलिस कप्तान सुनील शर्मा को सीआरपीएफ डीजी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है. एसपी सुनील शर्मा को ये अवार्ड कम समय में बेहतर कार्य करने पर मिला है. इसके अलावा दो डीआरजी जवान विनय कुमार दूधी और सोयम एनका को DG डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है. ताड़मेटला में सफल मुठभेड़ में नक्सल कमाण्डर बस्ता भीमा मारा गया था. उस ऑपरेशन में मिली सफलता पर ये अवार्ड दिया गया है.

भीमा पर पांच लाख रुपये का इनाम भी था. मुठभेड़ शाम करीब सात बजे ताड़मेटला गांव के पास जंगल में हुई जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की एलीट कोबरा 201 बटालियन नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी

नवंबर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ताड़मेटला के जंगल में बड़ी मुठभेड़ हो गई थी. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर बस्ता भीमा मारा गया था. बस्ता भीमा सुरक्षाबलों पर 9 से अधिक जानलेवा हमलों में शामिल रहा था. भीमा मार्च 2020 में हुए मिनपा हमले में भी शामिल था जिसमें 17 जवान शहीद हो गए थे. चिंतलनार में पिछले साल नवंबर में हुए आईईडी धमाके में भी संलिप्त था. जिसमें एक कोबरा असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गया था. साथ ही 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!