कवर्धाछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के 13 मजदूर, महाराष्ट्र में थे बंधक , अब सकुशल घर लौटे

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// 13 बंधक मजदूर सकुशल अपने घर लौटे है। इन मजदूरों को महाराष्ट्र के सोलापुर में 45 दिनों तक ठेकेदार ने बंधक बना रखा था। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने गांव में रहने वाले कुछ लोगो को काम दिलाने के बहाने अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वो भी इसके जाल में फंस गये। लेकिन वहा उनसे भारी लोडिंग का काम कराया जाता था न खाना देते न मेहताना।

करीब 13 मजदूरों बंधक बनाकर रखा था। सभी कुकदूर थाना के पंडरीपानी निवासी हैं। सभी बैगा मजदूर है। मजदूरों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुलिस की एक टीम को तुंरत भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मौके में पहुंचकर सभी को बंधक मजदूरो सकुशल उनके घर पहुंचाया। अब महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!