रायपुरछत्तीसगढ

स्वास्थ्य विभाग खरीदेगा 10 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट किट

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संकट से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में भी आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट किट खरीदने की तैयारी की जा रहा है। यही नहीं, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बालोद और दंतेवाड़ा को मिलाकर 5 जिलों में नई वायरोलॉजी लैब शुरू की जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि यह तैयारी भी की जा रही है कि रोजाना जितनी भी जांच हो रही है, उसमें 80% आरटीसीपीआर टेस्ट रहें। यही नहीं, रायपुर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल में एडवांस जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की तैयारी पूरी है, इसलिए यहां और एम्स में लैब शुरू करने का आग्रह भी केंद्र सरकार से किया गया है। प्रदेश में सिंगल डोज का 95 प्रतिशत से अधिक टारगेट पूरा हो चुका है।

दूसरा डोज भी टारगेट का 60 प्रतिशत लग चुका है। दूसरे डोज के लिए कोवीशील्ड की स्थिति में 84 दिन और कोवैक्सीन के लिए 28 दिन का अंतराल है। देखा जाए तो देश और प्रदेश, दोनों ही स्तरों पर टीके काफी अधिक मात्रा में बचत में है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि बचत के इन्हीं टीकों से अब बूस्टर डोज और बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जा सकता है। दुनिया के बहुत से देशों में बूस्टर डोज और बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो चुका है, इसलिए अब इस मामले में हमें देरी नहीं करनी चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!