बिहारदेशमुजफ्फरपुर

बिहार : नूडल्स बनाने वाले फैक्टरी में बायलर फटा, 7 की मौत

मुजफ्फरपुर न्यूज़ धमाका /// नूडल्स और स्नेक्स बनाने वाली फैक्टरी में बायलर फटने से अब तक 7 मजदूरों के मारे जाने की सूचना है। कुछ अन्य घायल हुए हैं। बायलर फटने से फैक्टरी और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ कर्मचारी मलबे में दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, घटना बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-टू स्थित स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब 10 बजे घटी। आधा दर्जन घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्ररी का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। आसपास की फैक्टरियों को भी नुकसान हुआ है। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। पुलिस तथा प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!