भोपाल

फेसबुक पर कीटनाशक का एड डालकर 2.5 लाख की धोखाधड़ीः फर्जी ग्रुप बनाया, देश के कई राज्यों के लोगों से की ठगी, दिल्ली से पकड़कर लाई पुलिस

भोपाल न्यूज़ धमाका //  फेसबुक पर कीटनाशक खाद का एड डालकर उसे बेचने के नाम धोखाधड़ी करने वाले गैंग का भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। साइबर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक फेसबुक पर कीटनाशक और खाद का एड डालकर लोगों से अबतक 2 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी ग्रुप बनाया है। फेसबुक ग्रुप में खाद, पेस्टीसाईड, खाद आदि का एड डालकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी अभी तक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र मे भी कई लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने अबतक कुल कितने की ठगी कर चुका है, ये पुलिस पता कर रही है। 

भोपाल जोन-1 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित जायसवाल ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई 2021 को मैंने फेसबुक पर पेस्टीसाइड का एड देखा। जिस पर दिए गए मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर 210 लीटर पेस्टीसाइड खरीदने की डील फिक्स की। आरोपी ने एडवांस के तौर पर आवेदक से 2 लाख 50 हजार रुपए धोखाधड़ी कर खाते में डलवा लिए। बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खातो के उपयोगकर्ताओं और मोबाइल नंबरों के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस तरह ठगी की वारदात को दिया था अंजाम 

मुख्य आरोपी राहुल गोयल (विनोद बंसल) ने फेसबुक पर के नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है। जिस पर पेस्टीसाइड, खाद आदि बेचने का एड दिया हुआ है। ग्रुप में आरोपी ने मोबाइल नंबर दिया हुआ है। जिससे खरीददार उनसे संपर्क कर सके। फिर आवेदक के दिए गए मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया गया तो आरोपी ने सस्ता पेस्टीसाइड बेचने का बोलकर डील फिक्स कर ली। डील फिक्स हो जाने के बाद एडवांस के नाम पर आरोपी ने फर्जी खाते (अन्य व्यक्ति के नाम से) मे पैसे डलवा लिए। जैसे ही खाते मे पैसे आये आरोपी ने उस खाते से पैसे निकाल लिए। फिर बाद मे आरोपी अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम राहुल गोयल है। वह ग्रेजुएट है और दिल्ली में रहता है। आरोपी के खाते को फ्रीज कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!