
भोपाल न्यूज़ धमाका // मांस बेचेने को लेकर अपने एक आदेश को भोपाल नगर निगम ने रद्द कर दिया है। भोपाल नगर निगम ने शुक्रवार को मांस दुकानें बंद रखने के आदेश को वापस ले लिया है। अब मांस दुकानें शुक्रवार को भी खुली रहेंगी।
बता दें कि नगर निगम ने 15 दिसंबर को आदेश जारी करते हुए शुक्रवार को मांस दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था। दुकानें बंद रखने के निर्णय पर नगर निगम को कहना था कि गुरुवार की शाम को पशुवध पूर्व परीक्षण एवं पासिंग नहीं की जाती है। इसके कारण अगले दिन मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
हालांकि अपने निर्णय में 8 दिन के अंदर ही संशोधन करते हुए आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके कारण अब शुक्रवार को भी मांस दुकानें खुलेंगी।
