बलौदाबाजारछत्तीसगढ

डकैती के आरोपी पिकनिक मनाते गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// भाठागांव में डाका डालने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी हो गई है। 6 आरोपियों की गिरफ्तारी चंद्रपुर से हुई। आरोपियों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। ये आरोपी जांजगीर-चांपा और कोरबा के रहने वाले हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश मे पुलिस टीम जुटी हुई है।

आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक नकली पिस्टल समेत चाकू। डंडा के साथ ही 1 लाख 40 हजार नगदी और 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और बुलोरो वाहन भी बरामद किया गया है। मामला बलौदाबाजार सिटी कोतवाली का है। बलौदाबाजार जिलामुख्यालय से लगे हुए भाठागांव में बीते दिनों डकैतों ने सुकालू टेंट हाउस मालिक के घर मे घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सबसे पहले डकैतों ने बंदूक की नोक पर परिवार के लोगो को बंधक बनाया फिर अलमारी की चाबी मांग कर घर मे रखे नगदी और सोने-चांदी के जेवर की लूट करने लगे।

डकैत सबके फ़ोन भी ले लिए और तो और घर मे लगे CCTV कैमरे के DVR को भी काट कर भाग निकले और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। जैसे-तैसे परिवार का एक सदस्य घर से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पीड़ित के टेंट हाउस में ही काम करने वाले लोग ही थे जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिये थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!